Headlines

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में भव्य एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

देहरादून: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी, देहरादून ने अपने कैंपस में वार्षिक एलुमनाई मीट 2026 का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न बैचों और कार्यक्रमों के कई पूर्व छात्र एकत्र हुए, जहाँ उन्होंने पुरानी यादें साझा कीं और एक-दूसरे से दोबारा जुड़ने का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो.अमित अदलखा, डीन–एलुमनाई रिलेशंस के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद प्रो.अनिल सुब्बा राव पायला, कुलपति ने प्रेरणादायक उद्घाटन भाषण दिया।

कुलपति के संबोधन के पश्चात् प्रो.अनीता रामचंद्र, प्रो वाइस चांसलर ने भी सभी एलुमनाई का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपस्थिति की सराहना की। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख हिस्सा एलुमनाई अनुभव साझा करने का रहा, जिसमें कई वरिष्ठ पूर्व छात्र शामिल हुए। इनमें शरदसक्सेना (MBA1997–1999), पारुलसिन्हा (MBA1998–2000), कंचन पांडे (MBA 2001–2003), अंशुमन दुबे (MBA 2001–2003), अमित बानी (MBA 2001–2003) और सर्वेशसक्सेना (MBA2002–2004) विशेषरूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   नीति आयोग में धामी का दमदार विजन: विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का रोडमैप पेश

सभी एलुमनाई ने अपने करियर सफ़र और विश्वविद्यालय में बिताए गए समय के अनुभव साझा किए। उनके विचारों से यह स्पष्ट हुआ कि आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी लगातार अपने विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक और व्यावसायिक आधार प्रदान करती रही है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत कार्यक्रमों ने शाम को औरभी खुशनुमा और उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का समापन लाइव बैंड प्रस्तुति और स्वादिष्ट बहुव्यंजन रात्रिभोज केसाथ हुआ, जिसने एलुमनाई और फैकल्टी को अनौपचारिक रूप से बातचीत करने एवं पुराने संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर दिया।

अंत में प्रो. अमित अदलखा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा और सभी एलुमनाई की उत्साही भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय ने पुनः यह दोहराया कि वह अपने पूर्व छात्रों से जुड़े रहने और एक मजबूत, सहयोगी और प्रेरणादायक एलुमनाई नेटवर्क बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें:   जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक/इंस्टाग्राम पेज पर करें टैगः डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *