Headlines

कला, संस्कृति और संगीत का उत्सव बना ‘लम्हे – 2026’ का दूसरा दिन

देहरादून: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी, देहरादून में चल रहे वार्षिक टेक्नोकल्चरल फेस्ट ‘लम्हे2026’ का दूसरा दिन भी पूरे उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सफल रहा । पहले दिन की शानदार सफलता के बाद दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर फिर से कला, संगीत, अभिनय और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए हज़ारो छात्रों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया।

दिन का मुख्य आकर्षण एग्जीबिशन एक्स्ट्राऑर्डिनेर रहा, जिसमें छात्रों ने अपने नएनए विचार, कला कृतियाँ और सोचने पर मजबूर करने वाली प्रस्तुतियाँ दर्शाईं। इसके अलावा मोनोलॉग अभिनय और वन एक्ट प्ले प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी की टीम विजेता रही। वहीं, मोनोलॉग अभिनय प्रतियोगिता में उत्तरांचल विश्वविद्यालय के रिजुल गोयल को प्रथम तथा जिज्ञासा विश्वविद्यालय की रिया मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला। जिज्ञासा विश्वविद्यालय की रिया मिश्रा ने फोटो स्कैवेंजर हंट में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया वही आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी की निधि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:   संगीत और संस्कृति के संग आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्सव ‘लम्हे – 2026’

फैशन शो एवं सुरसंगम गायन प्रतियोगिता में उभरती प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। एकल गायन में उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुश गौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि यूपीएस के आयुष ग्रोवर दूसरे और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की लावण्या तीसरे स्थान पर रहीं। युगल गायन में आईएमएस नोएडा के राघव और वंश प्रथम, डीआईटी के कौतुक कुमार सिंह व भाग्य भट्ट दूसरे तथा उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुश व अभिनव तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही बैटल ऑफ बैंड्स प्रतियोगिता में विभिन्न बैंड्स ने जोशीली प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री विशाल कृष्णा जी एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य ने शास्त्रीय कला की सुंदर छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें:   संगीत और संस्कृति के संग आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्सव ‘लम्हे – 2026’

दिन भर विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों-मैनेजमेंट एंड लिबरल आर्ट्स, लॉ, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट तथा मीडिया, कम्युनिकेशन एंड डिजाइन द्वारा शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शाम को प्रसिद्ध डीजे सुमित सेठी की म्यूजिकल नाइट ने समापन को यादगार बना दिया, जहाँ छात्रों ने देर रात तक नृत्य और संगीत का आनंद लिया। लम्हे2026 का दूसरा दिन कला, संस्कृति और संगीत के उत्सव के रूप में बेहद कामयाब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Popup Maker – Terms & Conditions Popups Popup Maker – Videos Popup Notification + Social Connect – PrestaShop Module Popup Plugin for WordPress – Green Popups (formerly Layered Popups) Popup Plugin for WordPress – Ninja Popups Popup Plugin for WordPress & Popup Editor – Master Popups for Email Subscription Popups and Notifications for WordPress – Snitcher Porfolio – Minimal Portfolio WordPress Theme Porka – Digital Marketing Personal Portfolio Elementor Template Kit Portaby - Freelancer Personal Portfolio Elementor Template Kit