Headlines

सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार, तथा विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Registration Magic Jetpack CRX Addon Regn | Multi-Purpose WordPress Theme Regulations – Law Firm WordPress Theme REHub – Price Comparison, Multi Vendor Marketplace WordPress Theme REHub – Price Comparison, Affiliate Marketing, Multi Vendor Store, Community Theme Reimvpn - Proxy & VPN Services Elementor Template Kit Rekko – AI & Robotics WordPress Theme Rekord – Ajaxify Music – Events – Podcasts Multipurpose WordPress Theme Relaxa – Yoga Teacher & Studio Elementor Template Kit Relayzo – Email Capture