Headlines

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा फरवरी में आंयेंगी उत्तराखंड, चुनावी रणनीति पर पार्टी पदाधिकारियों संग करेंगी चर्चा।

आगामी लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपनी सरगर्मियां बड़ा दी है इस क्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी का होमवर्क देखेंगी। 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों व विधायकों, जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। 

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायक व 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। 11 फरवरी को जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसी दिन पांचों लोकसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 2019 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी।
इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के घटक संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लेंगी। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चुनाव रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान के साथ ही पार्टी के लिए चंदा देने की समीक्षा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive OuiOui - Multi Vendor MarketPlace Elementor WooCommerce Theme Our Mission – Charity WordPress Theme Out Of Stock Product Reservation for WooCommerce Out-of-the-Box | Dropbox plugin for WordPress Outdoor – Creative Photography / Portfolio WordPress Theme Outgrid - Multi-Purpose Elementor WordPress Theme Outlet Storefront WooCommerce Theme Outmedia – Outdoor Advertising & Billboard Agency WordPress Theme Outstock – WooCommerce Responsive Furniture Theme Ovation – Wedding & Event Photography WordPress Theme