Headlines

उत्तराखंड में एक प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि शनिवार को प्रदेश में सभी 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। पूरे प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में 7, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें:   शानदार उपलब्धि: दून इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 2024 के सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून 2024, 6ः30 बजे सायं तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण करने पर प्रतिबंध होगा। इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही, मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive HEAP – A Snappy Responsive WordPress Blog Theme Hearity – Charity & Donation WordPress Theme Heat – Responsive Photography WordPress Theme Heaven Hands- Non-Profit Charity & Fundraising WordPress Theme Hecxa – Creative Design Agency Elementor Template Kit Hedmark | Clean & Minimal Responsive WordPress Blog Theme Heisberg – Craft Beer & Brewery Elementor Template Kit Hekel – Cyber Security Elementor Template Kit Helax – Tech Startup WordPress Theme HelFan – Charity and Nonprofit Elementor Template Kit