Headlines

उत्तराखंड में सुविधा पोर्टल के माध्यम से 2121 अनुरोध हुए प्राप्त, 1721 अनुमतियां की जा चुकी प्रदान

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न ऐप और पोर्टल तैयार किये गये हैं। सुविधा पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया हो सकती है। प्रचार अवधि में प्रचार की अनुमतियां, हेलीकॉप्टर की अनुमतियां, वाहनों की अनुमति, पोस्टर, बैनर एवं अन्य अनुमतियां सुविधा ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। ऑनलाईन मोड से अनुमतियों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं और अनुमति प्राप्त भी कर सकते हैं। राज्य में सुविधा पोर्टल के माध्यम से अभी तक 2121 अनुमतियों के लिए अनुरोध प्राप्त हुए। उसमें से 1721 अनुमतियां प्रदान की जा चुकी हैं। 360 अनुमतियां पूर्ण दस्तावेज न होने अथवा निर्धारित प्रारूप पर न होने के कारण निरस्त की गई हैं। शेष अनुमतियों पर कार्यवाही गतिमान हैं, शीघ्रता से उनका निस्तारण किया जा रहा है। देहरादून जनपद में सर्वाधिक 306 अनुमतियां, हरिद्वार जनपद में 299 और उधमसिंह नगर जनपद में 288 अनुमतियां दी जा चुकी हैं। 17 अप्रैल 2024 तक विभिन्न अनुमतियां ली जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:   अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी विजिल ऐप में भी राज्य की अच्छी प्रगति है। उत्तराखण्ड देश के शीर्ष तीन राज्यों में अपनी कारवाई प्रदर्शित कर रहा है। अभी तक सी विजिल ऐप पर 17 हजार 377 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। उसमें से 16 हजार 800 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 554 शिकायतें निराधार पायी गई। सर्वाधिक शिकायते पौड़ी जनपद में 03 हजार 737, टिहरी जनपद में 03 हजार 254 और हरिद्वार जनपद में 2 हजार 600 प्राप्त हुई हैं। सबसे कम शिकायतें अल्मोड़ा जनपद में 162, बागेश्वर में 184 और उत्तरकाशी में 512 प्राप्त हुई हैं। अवैघ पोस्टर की सबसे अधिक 10 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सर्विस वोटर के लिए 93 हजार 187  इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) जारी किये गये थे। उसमें आवेदनों को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2024 थी। 89 हजार 47 आवेदन डाउनलोड किये गये। उन्होंने सभी सर्विस वोटर से अनुरोध किया कि इस सुविधा का लाभ लें और मतगणना से पूर्व इनको प्रेषित करें।

ये भी पढ़ें:   रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Wcmarketplace postcode restriction WD Portfolio Galleries WordPress Plugin W&D – Windows & Doors Theme We Build – Construction WordPress Theme Wealth – Multi-Purpose Landing Page WordPress Theme Weather for Visual Composer Weather Forecast – WordPress Weather Plugin Weather WordPress Shortcode & Widget – Simple Weather Plugin Web 2.0 Directory plugin for WordPress Web Hosting WordPress Theme