Headlines

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घंटो ट्रेंड हुआ #EkPedMaaKeNaam

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घंटो ट्रेंड हुआ #EkPedMaaKeNaam
  • सीएम धामी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माँ के साथ किया वृक्षारोपण
  • मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से की वृक्षारोपण करने की अपील
  • सीएम धामी की अपील के बाद सोशल मीडिया में भी छाया यह मुद्दा

देहरादून: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माँ के साथ एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करने की अपील भी की। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी सीएम धामी की अपील का रुझान देखने को मिला, बड़ी संख्या में युवाओं ने सीएम धामी की अपील का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स किए, जिसके बाद लगभग घंटो तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर #Join EkPedMaaKeNaam ट्रेंड करने लगा।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर दी घोषणा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने समस्त देशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने की अपील की थी, जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे प्रदेश भर में अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ते हुए वृक्षारोपण करने की अपील की थी जिसके बाद से ही प्रदेश भर के लाखों युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं एवं प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का किया आग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive WPForms Hide Addons WPForms – Mailchimp WPForms – Offline Forms WPForms – PayPal Standard WPForms – Pipedrive CRM – Integration WPForms – Post Submissions WPForms – Signatures WPForms – Stripe WPForms – Surveys and Polls WPForms Tooltips