Headlines

स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तराखंड ने दर्ज की एक और उपलब्धि, सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई में उत्तराखंड को मिला तीसरा पुरस्कार

देहरादून। सार्वजनिक शौचालयों के रख – रखाव और स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार की ओर से आयोजित ‘क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश के सभी राज्यों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के अधीन संचालित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ओर से देशभर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों को चालू हालत में रखने, इन तक पहुंच को आसान बनाने के साथ ही साफ सफाई और सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा

इसके लिए, गत वर्ष मिशन की ओर से क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्राप्त आवेदनों के बाद उत्तराखंड को सौ से अधिक निकायों वाले राज्यों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस लिस्ट में गुजरात प्रथम और उड़ीसा दूसरे स्थान पर रहा है। सर्वे में शामिल उत्तराखंड के लगभग 40 प्रतिशत पब्लिक टॉयलेट स्वच्छता और सुरक्षा के उच्चतम कोटि के मानकों पर खरे उतरे हैं। उत्तराखंड में कुल उत्तराखंड में कुल 2553 सार्वजनिक शौचालय सीट हैं, जो ज्यादातर शहरी निकाय, यात्रा मार्ग, तीर्थस्थलों, पर्यटन स्थलों पर मौजूद हैं। सचिव शहरी विकास नितेश झा के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता के लिए, सभी निकायों का खासकर निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:   मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने मनाया ‘विश्व लिवर दिवस’; जागरूकता बढ़ाई और शुरुआती जांच व जीवनशैली में बदलाव का किया आग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Dagata – Digital Marketing Elementor Template Kit Dahlia – Beauty Business Elementor Template Kit Dahotel – Luxury Hotel WordPress Theme DailyFresh – Grocery Store Elementor Template Kit Daiquiri - Bartender Services & Catering Cocktail WordPress Theme Daisho – Flexible WordPress Portfolio Theme Daisy – Background Color Changer for WordPress Daltech – IT Solutions & Technology WordPress Theme Damqar – Firefighter & Fire Department Elementor Template Kit Dan – Creative Photography WordPress Theme