Headlines

विधानसभा के बजट सत्र को लेकर आईजी अभिसूचना, आईजी गढ़वाल रेंज और एसएसपी ने ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

देहरादून: 18 फरवरी 2025 यानि कल से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल की आज उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुये पुलिस महानिरीक्षक (अभिसूचना), पुलिस महानिरीक्षक (गढवाल परिक्षेत्र) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारीगण निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में अच्छी तरह से जानकारी कर लें। ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें, किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को दें।

विधानसभा गेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण आने वाले व्यक्तियों की अच्छी तरह से चौकिंग कर लें, किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की ज्वलनशील/संदिग्ध वस्तु अन्दर ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए।

ये भी पढ़ें:   गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा

इसके अतिरिक्त विधान सभा के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण इस बात को सुनिश्चित करें कि विधान सभा के बाहर विधानसभा तिराहे से डिफेंस कालोनी बैरियर तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा न हो। बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण किसी जूलूस/धरने प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधान सभा के निकट न पहुचने पायें।

ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधिनस्थ नियुक्त किये गये पुलिस बल से सामन्जस्य स्थापित कर उन्हे ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ कर लें तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करना सुनिश्चित करे। ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखते हुए सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें। व्यवहार को लेकर किसी भी प्रकार कि शिकायत को नजर अन्दाज नहीं किया जायेगा।

वर्तमान में प्रचलित बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि रूट डायवर्ट अथवा वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, साथ ही परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए, जिससे उनको होने वाली परेशानियों का त्वरित संज्ञान लेकर उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें:   विकास का धामी मॉडल: मियांवाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह

ब्रीफिंग में करन सिंह नग्न्याल, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, राजीव स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व ड्यूटी पर नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विधानसभा सत्र हेतु नियुक्त किए गए पुलिस बल का पदवार विवरण निम्नवत है :-

जनपद देहरादून से नियुक्त पुलिस बल का विवरण:-

01: अपर पुलिस अधीक्षक: 02
02: क्षेत्राधिकारी: 06

थानो से नियुक्त पुलिस बल का विवरण
01: उप निरीक्षक: 65
02: म0उ0निरीक्षक: 20
03: अ0उ0निरीक्षक: 50
04: हे0कां0: 26
05: कां0 : 215
06: म0कां0: 80

पुलिस लाइन से नियुक्त पुलिस बल का विवरण :-
01: अ0उ0नि0: 06
02: हे0कां0: 189
03: हे0कां0 सशस्त्र पुलिस: 40
04: कां0: 50
05: क्यू0आर0टी0 टीम: 01
06: टीयर गैस/रबर बुलेट टीम: 04
07: सशस्त्र पुलिस गार्द: 06

ये भी पढ़ें:   मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने मनाया ‘विश्व लिवर दिवस’; जागरूकता बढ़ाई और शुरुआती जांच व जीवनशैली में बदलाव का किया आग्रह

पुलिस कार्यालय से नियुक्त पुलिस बल का विवरण:-
01: निरीक्षक: 11
02: उ0नि0: 10
03: म0उ0नि0: 15
04: हे0कां0: 15
05: कां0: 30
06: म0कां0: 30

बाहरी जनपदों से नियुक्त पुलिस बल का विवरण:-
01: अपर पुलिस अधीक्षक: 03
02: क्षेत्राधिकारी: 07
03: निरीक्षक: 03
04: उ0नि0: 20
05: म0उ0नि0: 03
06: अ0उ0नि0: 22
07: म0कां0 12

पीएसी बल: 02 कम्पनी, 01 प्लाटून, 01 सैक्शन

ड्यूटी में नियुक्त कुल पुलिस बल का विवरण:-

01: अपर पुलिस अधीक्षक: 05
02: क्षेत्राधिकारी: 13
03: निरीक्षक: 14
04: उ0नि0: 95
05: म0उ0नि0: 38
06: अ0उ0नि0: 78
07: हे0कां0: 260
08: कां0: 295
09: म0कां0: 128
10: पी0ए0सी0: 02 कम्पनी, 01 प्लाटून, 01 सैक्शन
11: टीयर गैस/रबर बुलेट टीम: 04
12: क्यू0आर0टी0: 01
13: सशस्त्र पुलिस गार्द: 06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Cirilla – Multipurpose Flutter App For WordPress & Woocommerce Citala — Swimming Pool Maintenance Company Elementor Template Kit CitiLights – Real Estate WordPress Theme Citrus – One Page WordPress City Government & Municipal Portal Political WordPress Theme City2 – Multipurpose Directory WordPress theme CityBook – Directory & Listing WordPress Theme Cityo - Multiple Listing Directory WordPress Theme Cityrama – Listing & City Guide WordPress Theme CityTours – Travel and Hotels Site Template