Headlines

चारधाम यात्रा 2025: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से  शुरू, ऑनलाइन में 20 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा  शुरू होने कुछ ही दिन शेष बचे हैं, प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा हेतु की जारी तैयारियों का अंतिम चरण जोरों पर है। केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत चारों धामों में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी तारीख का ऐलान हो चुका , देश के कई राज्यों से चारधाम दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तजन अब 28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरकार के आदेश के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाल सहित यात्रा रूट पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर को सोमवार से खोल दिया गया है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार की ओर से 60 से ज्यादा काउंटर बनाए गए हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या फिर कोई सरकारी पहचान पत्र होना अनिवार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें:   जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों में पीने की पानी, टॉयलेट, पंखा, बैठने के लिए कुर्सी आदि बुनियादी सुविधाओं का खासतौर से ख्याल रखा गया है। इसके अलावा, सरकार की ओर से यात्रा रूट पर ट्रैफिक के लिए भी कारगर प्लान बनाया है।

चारधाम के लिए ऐसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:
उत्तराखंड चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। तीर्थ यात्री ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार की सरकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

इसके साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे, इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे। बताया कि ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी पहचान पत्र को अनिवार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें:   मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 20 लाख पार
उत्तराखंड चारधाम पर जाने वाले भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। 20 मार्च से शुरू ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अबतक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। माना जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। चारों धामों से केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए सबसे ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए

 साल 2024 मे 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पिछले साल 2024 में सभी धामों में करीब 48 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग ने सलाह जारी की है। यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन में सही मोबाईल नम्बर दर्ज कराया जाए। धामों पर दर्शन को टोकन जरूर प्राप्त किए जाएं।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार के प्रयासों को बड़ी सफलता, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून देश में 12वें स्थान पर

चारों धामों के कपाट खुलने की यह तारीख
चारधाम यात्रा के लिए धामों के कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान हो चुका है। उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को दर्शनार्थ खोले जाएंगे। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले जाएंगे। जबकि, चमोली में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे और श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *