Headlines

सड़क पर उतर गया हेलीकॉप्टर, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात एवं हेली शटल ऑपरेशन जारी

देहरादून। क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पाँच यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई।

ये भी पढ़ें:   सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ‘शांति और संस्कृति’ विषय पर वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, IAS दीपक रावत ने विद्यार्थियों को सद्भाव और एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive WooCommerce Product Thumbnail And Gallery Video WooCommerce Product & Variation Gallery Images WooCommerce Products Compare WooCommerce Products Gallery for Elementor WordPress Plugin WooCommerce Products Layouts for Elementor Woocommerce Products List Pro WooCommerce Products Meta Data Filters WooCommerce Products of the Day WooCommerce Products Questions Answered System WooCommerce Products Request Manager