Headlines

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, जंगलचट्टी के पास मलबा गिरने से 2 लोगों की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान आज एक दुखद हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास अचानक ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिर गए। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में कुछ यात्री और डंडी/कंडी सेवा से जुड़े स्थानीय लोग आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन घायलों को इलाज के लिए तत्काल गौरीकुंड भेजा गया है। वहीं, दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने बताया कि हादसे के समय मौसम सामान्य था, लेकिन पहाड़ी इलाकों में अचानक मलबा गिरना एक आम चुनौती बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:   सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ‘शांति और संस्कृति’ विषय पर वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, IAS दीपक रावत ने विद्यार्थियों को सद्भाव और एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

इस हादसे के बावजूद यात्रा मार्ग को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। पुलिस की निगरानी में यात्रियों का आवागमन नियंत्रित रूप से जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Crossway – Startup Landing Page Template Crowdngo – Fundraising Charity WordPress Theme CROX Esports & Gaming Elementor Template Kit CROX | Esports & Gaming WordPress Theme Crptiam – Cryptocurrency WordPress Theme Crust – Multipurpose WordPress Theme Crux – A modern and lightweight WooCommerce theme Cryptcio – Innovative WordPress Theme Cryptcon | ICO, NFT And Crypto WordPress Theme Cryptech – ICO and Cryptocurrency WordPress Theme