धामी सरकार की भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ फिर सर्जिकल स्ट्राइक… 30 दिन में 6 बड़ी ताबड़तोड़ कार्रवाई
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड अभियान” के तहत प्रदेश में लगातार कार्रवाई जारी है। प्रदेश में बीते 30 दिनों में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ 6 बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने कड़े तेवर दिखाए हैं।जिसके तहत कुमाऊँ परिक्षेत्र में 4 एवं गढ़वाल परिक्षेत्र में दो कार्रवाई की जा चुकी है। ताजा मामला…
