Headlines

अनिल बलूनी ने किया ऐलान, चमोली में बनेगा मेडिकल कॉलेज, गढ़वाल लोकसभा में लगाए जायेंगे 300 से अधिक मोबाइल टावर

गोपेश्वर। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज गुरुवार को गोपेश्वर (चमोली) में विकास, समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अनिल बलूनी ने अधिकारियों को संबंधित परियोजनाओं पर दिशा-निर्देश दिए और चमोली के जिलाधिकारी को सभी दिशा-निर्देशों का संकलन करने और आगामी बैठक में उनके अनुपालन की समीक्षा प्रस्तुत करने के लिए कहा।

सांसद अनिल बलूनी ने बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान चमोली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का वादा शीघ्र ही साकार रूप लेगा। औली को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी है, जिसके विकास हेतु भारत सरकार एवं केंद्रीय खेल मंत्री से संवाद स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें:   अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR, सीएम धामी की संस्तुति पर सीबीआई को ट्रांसफर किया गया है मामला

 बलूनी ने बताया कि चमोली जनपद के डार्क ज़ोन में मोबाइल कनेक्टिविटी हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में 300 से अधिक मोबाइल टावरों की स्थापना की योजना है। चमोली के 11 ऐसे स्थान, जहां टावर विकृत हैं और संपर्क मार्ग नहीं है, वहां शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, गोपेश्वर स्थित केंद्रीय विद्यालय के शीघ्र स्थानांतरण को लेकर भी प्रयास जारी हैं। गढ़वाल सांसद ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा को एक आदर्श संसदीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में चमोली जनपद सहित सम्पूर्ण गढ़वाल क्षेत्र में अनेक नई योजनाएं प्रारंभ होंगी।

ये भी पढ़ें:   सनातन, राजनीति और ‘टैग’ की बहस: आस्था, पहचान और वैचारिक स्पष्टता

बैठक से पहले सांसद अनिल बलूनी गोपेश्वर में भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, राजेन्द्र भंडारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप रावत के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की और मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्षों के कार्यकाल की पूर्णता के उपलक्ष्य में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।

कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि की ओर अग्रसर किया है। आगामी दिनों में हम सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें:   सनातन, राजनीति और ‘टैग’ की बहस: आस्था, पहचान और वैचारिक स्पष्टता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *