Headlines

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नामांकन रैली से दिखाई ताकत, कही ये बड़ी बात..

पौड़ी : उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने बुधवार को नामांकन रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाई। गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। गणेश गोदियाल की रैली में भी लोगों को हुजूम देखने को मिला। पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में गणेश गोदियाल ने हुंकार भरी और जनता के सामने अपने चुनावी वादे रखे। उन्होंने केंद्र की भाजपा और राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के राज में पहाड़ की बेटी की बेरहमी से हत्या हो गई। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि भाजपा के नेता का बेटा है। भाजपा नेता का पूरा परिवार ही इसमें शामिल है। अब तक बेटी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोगों को झूठ बोलकर ठगने वाले लोग हैं। हो सकता है कि प्रधानमंत्री पौड़ी या श्रीनगर में आएं और दो आसूं बहाकर कह दें कि हम न्याय दिलाएंगे। लेकिन, लोगों को इनके झांसे में नहीं आना है। प्रधानमंत्री अंकिता की हत्या के बाद दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं, लेकिन एक शब्द तक नहीं बोला।

ये भी पढ़ें:   मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने विश्व पार्किंसंस दिवस पर शुरुआती जांच के महत्व पर दिया ज़ोर

 

गोदियाल ने वन रैंक, वन पेंशन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मसले को हल कर दिया था। लेकिन, इनक सरकार आने के बाद आज तक मसला नहीं सलझ पाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जाल में फंसने वाली सरकार और पार्टी है। ये पिछले वादों को पूरा नहीं करते हैं और दूसरा जाल फेंककर उसमें लोगों को उलझा देते हैं। राम मंदिर को लेकर गोदियाल ने कहा कि कोई देवभूमि वालों से राम की बात ना करे। यहां का प्रत्येक व्यक्ति राम का भक्त है। उन्होंने कहा कि कई सालों तक गांव की रामलीलाओं में हमने भगवान श्री राम के जीवन को अभिनित किया है। हमसे बड़ा रामभक्त कौन होगा।

ये भी पढ़ें:   आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

अग्निवीर भर्ती स्कीम को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। गणेश गोदियाल ने कहा कि पहले हमारे उत्तराखंड के हर साल करीब 25 हजार युवा फौज में भर्ती होते थे, जो अब नहीं हो रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि पहले सिपाही भर्ती होते थे, तो उनको उम्मीद होती थी कि मेहनत करके प्रमोशन हासिल करेंगे। कोई हवलदार, कोई नायब सुबेदार, कोई सुबेदार और कोई ऑनरेरी कैप्टन तक जाते थे। लेकिन, अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला। चाल नौकरी करो और उसके बाद घर भेज दिए जाएंगे। ना तो पहले जैसा सम्मान रहा और ना जीवन की सुरक्षा की गारंटी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो इसे समाप्त कर पहले जैसी व्यवस्था बना दी जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने और भी कई मसले उठाए। उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि जैसे आज तक पहाड़ के लिए खपता आया हूं। हमेशा इसी तरह से आप लोगों के बीच में रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस बात को कहती है, उसे करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि गणेश गोदियाल चुनाव ही ना लड़ पाए। लेकिन, भाजपा हमें डरा नहीं पाएगी। क्योंकि हमारे साथ जनता का आशीर्वाद है।

ये भी पढ़ें:   आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कवींद्र इस्टवाल ने कहा कि जिस तरह से आज नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। जिस तरह का जोश नजर आ रहा है। उससे एक बात तो साफ है कि इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसी तरह से मनोबल बनाकर रखना होगा। साथ और अधिक मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को लोगों को खूब समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Lusion – Multipurpose eCommerce Shopify Theme Luvaniz – Creative One Page WordPress Theme Luwe – Restaurant Elementor Template Kit Luwix – Data Science & Analytics WordPress Theme + RTL Ready Luxa - Luxury Black MultiPurpose WordPress Theme Luxcut – Hair Salons and Hairdressers WordPress Theme Luxdiamond – Jewelry Shop Elementor Template Kit Luxe – Architecture Theme Luxed – Creative Multipurpose WordPress Theme Luxeliving – Luxury Resort & Hotel Elementor Template Kit