Headlines

देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

  • पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • एक यूनिट रक्त से बच सकती है तीन लोगों की जान- महेद्र भट्ट

देहरादून: देहरादून में मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर द्वारा 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

नेेहरू कालोनी- 6 नंबर पुलिया के निकट स्थित लाइफ केयर पेथोलॉजी सेंटर और लाइफ केयर फाउंडेशन ने संयुक्त तौर पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक राजेश रावत ने कहा कि फाउंडेशन विगत 15 वर्षों से मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर का उदेश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में रक्तदान करने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और इसे समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का स्वागत कर उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन लोगों को जागरूक करते हैं और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 15 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करना अपने आप में बड़ी सामाजिक सेवा है।

ये भी पढ़ें:   बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार ने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों के लिए जीवनदायी है बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी समय-समय पर ऐसे सामाजिक अभियानों में भाग लेता है और आगे भी सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं एमएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. रविंद्र बिष्ट ने कहा कि अस्पतालों में कई बार रक्त की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, CIMS-UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, कमली भट्ट (पार्षद नगर निगम देहरादून) और राजबीर सिंह बिष्ट (मेम्बर बार काउंसिल उत्तराखंड), जनसंपर्क अधिकारी दून मेडिकल कॉलेज सन्दीप राणा सहित कई गणमान्य लोग, पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया देहरादून कारगी चौक स्थित पल्स ब्लड सेंटर की टीम द्वारा की गई। टीम में दौरान डॉ. नितेश गुप्ता, प्रीति नेगी, अरबिंद डंगवाल, अमन और अनुज ने रक्त संग्रहण और चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्रित किया।

आयोजक राजेश रावत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में पवन नौटियाल दुआरा सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सुनील सजवाण ने किया। उन्होंने कहा पूरे आयोजन में सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी और यह शिविर समाज में मानवता की मिसाल बनकर उभरा।

पत्रकारों को जांचों में 50 प्रतिशत छूट

कार्यक्रम के दौरान लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के निदेशक राजेश रावत ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को सेंटर में कराई जाने वाली विभिन्न पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और वे दिन-रात समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इस घोषणा पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल पत्रकारों के लिए काफी सहायक साबित होगी और इससे उन्हें स्वास्थ्य जांच कराने में सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया गया, जो समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का कार्य कर रहे हैं। समारोह में अतिथियों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार और समाजसेवी समाज की आँख और आवाज होते हैं, जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। राजेश रावत ने कहा कि ऐसे सम्मान का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और उन लोगों के कार्यों को पहचान देना है, जो निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य कर रहे हैं। सम्मानित लोगों ने भी इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Codesk – Coworking Space Elementor Template Kit Codo – Minimalist WooCommerce Theme Codrop – App Landing Page Theme Coestra – Political Party & Candidate Elementor Template Kit Cofery Restaurant & Cafe Elementor Template Kit CoffeeBean – Portfolio and Blogging WordPress Theme Coffeeine – Coffee Shop & Cafe Elementor Template Kit CoffeeKup – Cafe & Coffee Shop Elementor Template Kit Coffo – Cafe & Coffee Shop WordPress Theme Cohubz – Creative Hub & Coworking Space Elementor Template Kit