Headlines

भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के लिए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने मांगे वोट

देहरादून: सबका साथ सबका विकास मंत्र को लेकर धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी के नेतृत्व में भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के द्वारा वार्ड 82 के प्रत्याशी के दिनेश सती के लिए जनसंपर्क वार्ड 85 मोथरावाला में प्रत्याशी मामचंद के यहां बड़ी संख्या में जनसभा आयोजित की गई।

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली जी के द्वारा जनसभा में सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है हम सब लोग अपनी विधानसभा से अधिक से अधिक मतदान कर सौरभ थपलियाल को विजई बनाएंगे ।

ये भी पढ़ें:   सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ‘शांति और संस्कृति’ विषय पर वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, IAS दीपक रावत ने विद्यार्थियों को सद्भाव और एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

हमारा प्रत्येक वार्ड भी नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए जितना आवश्यक है उसके लिए भी हमें लगातार घर-घर जाकर अपने सभी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली जी का धन्यवाद अभिनंदन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का जिस प्रकार मुझे आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है मैं इसके लिए कोटि-कोटि नमन करता हूं सौरभ थपलियाल ने यह भी बताया कि मैंने जो संकल्प लिया है देहरादून को हरित दून में बदलकर अपने संकल्प को पूरा करूंगा इस देहरादून को नशा मुक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए जो भी समस्याएं मेरे सामने आएंगी उनका निवारण करते हुए अपने पद पर निस्वार्थ भाव से कार्य करूंगा। मैं इन सब बातों के लिए संकल्पबद्ध हूं।आप सब का प्यार आप सबका आशीर्वाद लेने के लिए आज मैं इस धर्मपुर विधानसभा में पहुंचा हूं और माननीय विधायक जी के नेतृत्व में मुझे आभास हो रहा है कि यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतों का प्रयोग कर वार्ड के प्रत्याशियों सहित मेयर पद पर विजयी बनाएंगे।

ये भी पढ़ें:   आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल जी धीरेंद्र पवार मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर दिलीप कंडारी आलोक शर्मा राकेश डोभाल हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Bookarazi – Author & Publisher Elementor Template Kit BookCard – 3D Folded vCard HTML Template BookChimp – Online Book Store Website Elementor Template Kit Booked – Appointment Booking for WordPress Bookflare – Modern Education & Online Learning Elementor Template Kit Booking And Reservation Plugin for WooCommerce Booking System Booking365 – Responsive WordPress Appointment Plugin Bookingo – Course Booking System for WordPress Booklovers – Publishing House, Bookshop & BookStore WordPress Theme + RTL