Headlines

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का लिया जायज़ा, कहा – राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तय समयसीमा में सुनिश्चित करें अधिकारी

देहरादून। आज प्रदेश की युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित सभागार में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने खेलों की तैयारियों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने और तैयारियों में कोई कमी ना रखने को लेकर आदेशित किया।

तैयारियों को लेकर अपनी गंभीरता को पुनः सुनिश्चित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने विशेष खेल सचिव को अधिकारियों की ज़िम्मेदारी निर्धारित करने के लिए भी आदेशित किया।

साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव से फोन पर बात कर इंदिरा गांधी स्टेडियम (गौला पार) हल्द्वानी के बजट और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भूमि हस्तांतरण की दिशा में कार्यवाही तेज करने के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें:   डीएम जनदर्शन: न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों की एक बैठक जल्द ही आहूत की जाएगी।

बैठक के उपरांत खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा भी लिया।

मंत्री के साथ इस बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल सचिव जितेन्द्र कुमार सोनकर समेत खेल विभाग के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Easy Digital Downloads – PDF Vouchers Easy Digital Downloads – Points and Rewards Easy Digital Downloads Pricing Tables Easy Digital Downloads Product Audio Sampler Player Easy Digital Downloads Purchase Limit Addon Easy Digital Downloads Pushover Notifications Easy Digital Downloads Pushover Notifications Addon Easy Digital Downloads Recommended Products Addon Easy Digital Downloads Recurring Payments Easy Digital Downloads Resend Receipt