Headlines

उत्तराखंड ने स्वैच्छिक रक्तदान में बनाया देशभर में रिकॉर्ड, यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से आगामी 02 अक्टूबर तक देशभर में आयुष्मान भव अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया है। जिसमें आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही वृहद रूप से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य में भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर प्रत्येक जनपद में राजकीय चिकित्सा केन्द्रों, वेलनेस सेंटरों एवं शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में एनएसएस, स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स, रेडक्रॉस व रेखीय विभागों के सहयोग से रक्तदान के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं । साथ ही रक्तदान शिविरों का संचालन किया गया है।

ये भी पढ़ें:   जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस

यहां प्रदेश वासियों के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि सेवा पखवाड़े के तहत अब तक प्रदेश के 654 रक्तदान शिविरों में 17 सितम्बर से 29 सितम्बर तक एक लाख 08 हजार 194 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए भारत सरकार के पोर्टल ई- रक्तकोष पर अपना पंजीकरण कराया है । जो कि सेवा पखवाड़े के दौरान रखे गए एक लाख पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्य से अधिक है । इसी तरह उत्तराखंड राज्य ने राज्य स्तर पर नया रिकॉर्ड भी कायम किया है । जबकि गत वर्ष सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित रक्तदान शिविरों में 54 हजार 756 लोगों एवं अन्य मौकों पर 31207 लोगों स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था। इस प्रकार राज्य में विगत दो वर्षों में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत स्वैच्छिक रक्तदान कराने वालों की संख्या एक लाख 94 हजार 157 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:   मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने विश्व पार्किंसंस दिवस पर शुरुआती जांच के महत्व पर दिया ज़ोर

दूसरी ओर 17 सितम्बर से अब तक सेवा पखवाडे के अंतर्गत प्रदेशभर में 6 हजार 335 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया है।

रक्तदान शिविरों में देहरादून जनपद में सर्वाधिक 19412, पिथौरागढ़ में 17375, नैनीताल 12225, पौड़ी गढ़वाल 10550, टिहरी गढ़वाल 10348, हरिद्वार 9586, ऊधम सिंह नगर 9252, अल्मोड़ा 6591, चमोली 3357, उत्तरकाशी 3400, चम्पावत 2462, रूद्रप्रयाग 1884 तथा बागेश्वर में 1752 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार सर्वाधिक 2242 लोगों ने देहरादून में स्वैच्छिक रक्तदान किया। जबकि हरिद्वार में 1359, ऊधम सिंह नगर में 1007, नैनीताल में 871, पौड़ी गढ़वाल में 235, पिथौरागढ़ में 206, टिहरी गढ़वाल 69, बागेश्वर 68, चमोली 65, चम्पावत 63, अल्मोड़ा 61, रूद्रप्रयाग 52, तथा उत्तरकाशी में 37 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

ये भी पढ़ें:   सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ‘शांति और संस्कृति’ विषय पर वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, IAS दीपक रावत ने विद्यार्थियों को सद्भाव और एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Notescape – One-Page Music WordPress Theme NotificationX Pro Notify – Notification Email + Themebuilder Access NouHotel – Resort & Hotel Booking WordPress Theme Nouveau | Multi-Purpose Retina WordPress Theme Novely Book Store Elementor Template Kit November – Multipurpose Sections Shopify Theme Novetty | Powerful WooCommerce Theme Novio – Ecology & Environmental Non-Profit Organization Template Kit Novo - Photography