Headlines

भाजपा ने उत्तराखंड राज्यसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाया प्रत्याशी।

भाजपा आला कमान ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है.

उत्तराखंड में बीजेपी आला कमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है.

बता दें कि उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और इसी को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर भाजपा आला कमान किसे राज्यसभा भेजेगी. लेकिन तमाम कयासों के बीच आला कमान ने उत्तराखंड से अपने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम पर मुहर लगाई है. और महेंद्र भट्ट सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 9 राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की

महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में महेंद्र भट्ट को बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन भाजपा ने तब महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप थी इसके अलावा महेंद्र भट्ट समय-समय पर अलग-अलग पदों पर भी रहे हैं यही वज़ह है कि उन्हें आला कमाने एक बार फिर से पुरस्कार दिया है और उनका नाम राज्यसभा के लिए आगे किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *