Headlines

उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा, अनिल बलूनी नहीं होंगे राज्यसभा सीट पर रिपीट

देहरादून : उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार भाजपा से महेंद्र भट्ट होंगे। केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और प्रदेश में यही अटकलें थी कि अनिल बलूनी को भाजपा फिर राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन भाजपा हाई कमान ने फिर चौंकाने वाला निर्णय लेती हुए महेंद्र भट्ट पर भरोसा जतया है।

15 फरवरी तक राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड में नामांकन होना है और 11 फरवरी को नाम का ऐलान भाजपा हाई कमान के द्वारा किया गया है। महेंद्र भट्ट का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय हैं क्योंकि बहुमत उत्तराखंड में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत का है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट के लिए शायद उम्मीदवार मैदान में उतरे और कांग्रेस अगर उम्मीदवार नहीं उटारती है तो महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा सीट के लिए चुना जाना तय है।

ये भी पढ़ें:   आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *