Headlines

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, विपक्ष के कुछ विधायकों के पार्टी में शामिल करने पर चल रहा है मंथन

देहरादून। उत्तराखंड के सियासी गलियारों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक बयान चर्चा का विषय बन गया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वास्तव में विपक्ष के कुछ और विधायक भाजपा के संपर्क में है और संपर्क में है तो क्या वास्तव में भाजपा कुछ विधायकों को पार्टी में शामिल करने जा रही है जी हां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ विपक्षी विधायकों के पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव पर मंथन करने की बात कही है।  साथ ही निकाय और पंचायत चुनाव के बीच में ऐसे विधायकों को पार्टी में शामिल करने की बात कही है। जिनके भाजपा में शामिल होने पर मंथन चल रहा है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले – परिवारवाद में फंसी कांग्रेस, आम महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं

 लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में भाजपा ने कई हजार लोगो को पार्टी में शामिल कर दिया, वही कई पूर्व विधायक भी इस दौरान भाजपा में शामिल हो गए, भाजपा ने कांग्रेस आम आदमी पार्टी और यहां तक की बसपा में बड़ी सेंध मारी लोकसभा चुनाव के दौरान की है,वही बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी अपनी विधायकी दाव पर लगाकर भाजपा का दामन थाम दिया,लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जो दावा कर रहे हैं उसे विपक्षी दल कांग्रेस की नींद उड़ गई है,कांग्रेस को जरूर डर सता रहा हैं कि कहीं राजेंद्र भंडारी की तरह कोई और विधायक पार्टी छोड़ने का मन तो नही बना रहा है। हालांकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह का कहना है कि महेंद्र भट्ट कुछ भी कह सकते हैं। महेंद्र भट्ट को कहने की आजादी है,भाजपा ने सबको तो पार्टी में ले लिया है,लेकिन कहीं ऐसा न हो कि बीजेपी में जाने वाले नेता अब रिवर्स पलायन करदे।

ये भी पढ़ें:   वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम छिड़ चुका है भाजपा जहां विपक्षी दलों की नींद उड़ने की बात कर रही है तो वहीं विपक्षी दल भाजपा पर तंज करते हुए नजर आ रहे हैं कि अब ऐसा ना हो की रिवर्स पलायन के तहत भाजपा को बड़े झटके लगे और कई नेता भाजपा का साथ छोड़ दें लेकिन देखना यही होगा कि महेंद्र भट्ट जिस दावे की बात कर रहे हैं,क्या उसमें कोई आगे दम नजर आता है और कुछ विधायक सच में पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल होते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Premium Charts for Elementor Premium Media Script Premium Multi-Scroll & Vertical Scroll Widgets for Elementor Premium Section Add-ons for Elementor Premium SEO Pack – WordPress Plugin Premium subscription – Droppy online file transfer and sharing Premium URL Shortener WordPress Plugin Premiumpress Dating Theme - #1 dating theme for wordpress PressGrid Frontend Publish Reaction & Multimedia PressMart – Modern Elementor WooCommerce WordPress Theme