Headlines

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रूड़की में आयोजित तीन दिवसीय विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम को किया सम्बोधित

रुड़की: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज रूड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी प्रतिभाग कर आयोजन की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कहा कि यह प्रदर्शनी नए और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने इस आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी हमें भारत की आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और विकास योजनाओं से रूबरू कराती है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाती है। मंत्री गणेश जोशी ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को विकसित हो रहे भारत और उत्तराखंड की उपलब्धियों से रूबरू होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इन स्टॉल्स में भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को दर्शाया गया। खासतौर पर इसरो का स्पेस टेक्नोलॉजी स्टॉल और डीआरडीओ का रक्षा अनुसंधान स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अपने स्टॉल लगाए, जिनमें प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शनी में रखा, जिससे उत्तराखंड के हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है और हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें:   शानदार उपलब्धि: दून इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब से मोदी जी ने देश की सत्ता संभाली है, भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। आज भारत 70 से अधिक देशों को अन्न निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक सुधारों का जिक्र करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि “उत्तराखंड में 63,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें 4 लाख से अधिक बहनें जुड़ी हुई हैं। पिछली यात्रा में महिला समूहों ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का प्रसाद बेचा, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिली। उन्होंने आगे कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि 2025 के नवंबर माह तक 1.50 लाख बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाएंगे जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी उत्तराखंड के विकास के नए आयाम स्थापित करने में मददगार साबित होगी।

ये भी पढ़ें:   पात्रता शर्तों की व्याख्या, ऑपरेटर चयन और नियामकीय निष्पक्षता को लेकर बहस तेज, पारदर्शी जांच की मांग

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, श्रीकांत शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Wadon – Feminine Business Consultant Elementor Template Kit WakingIT Mailchimp Newsletter WordPress Plugin Walk – Responsive Business WordPress Theme Walk&Away – Travel Blog & Tours Elementor Template Kit Walker – WooCommerce WordPress Theme WalkOn – Adventure Travel & Tourism Elementor Template Kit Wallace Inline | Front-end Content Editor for Beaver Builder Wallcart WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme Walmartomatic – Walmart Affiliate Money Generator Plugin for WordPress Walogin – Membership management with Blockchain (Authenticator)