Headlines

सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर दी घोषणा

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की जमकर सराहना
  • बोले – सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति तेज हुई है। वह जनांकांक्षाओं पर खरे उतरे हैं। उनके नेतृत्व में पारदर्शी शासन और सुदूर गांव में बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई हे। प्रदेश के आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।

ये भी पढ़ें:   श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक प्रमुख हिन्दी न्यूज चैनल के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड को लेकर पूछे गऐ एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। नितिन नवीन ने कहा कि हर राज्य में अलग-अलग चुनौतियां होती हैं। उत्तराखंड को यदि हम गर्वेनेंस के तौर पर देखें तो या आम जनमानस के जीवन स्तर के हिसाब से आंकलन करें तो सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सीएम धामी ही पार्टी का चेहरा होंगे।

ये भी पढ़ें:   टिहरी में वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश

गौरतलब है कि इससे पहले 14 अप्रैल को देहरादून में पीएम मोदी ने भी धामी की सराहना की। जबकि हल्द्वानी में आयोजित धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की और उन्हें धुरंधर की उपाधि दी। इससे पहले मार्च महीने में ही हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी के कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियेां का सराहा और कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की हैट्रिक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive WooCommerce Product Page Customizer WooCommerce Product Quantity Field Plugin WooCommerce Product Retailers WooCommerce Product Reviews Pro WooCommerce Product Search WooCommerce Product Size Guide WooCommerce Product Slider for Elementor WooCommerce Product Subtitle WooCommerce Product Tab Pro WooCommerce Product Table