Headlines

कैबिनेट ने शिक्षक संगठन की मांग पर लगाई मुहर, संगठन ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज भी कैबिनेट बैठक में धामी सरकार के द्वारा राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा उठाई जा रही कई मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें से एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवा काल में एक बार अंतर मंडलीय ट्रांसफर दिए जाने पर जहां कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है,तो वहीं यात्रा अवकाश बहाल करने की उम्मीद को भी कैबिनेट ने शिक्षकों की जगा दी, आपको बता दें कि पहले शासन स्तर पर निर्णय लिया गया था कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों को यात्रा अवकाश दिए जाएं लेकिन वित्त विभाग ने इस पर रोक लगा दी थी लेकिन फिर राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा इस मुद्दे को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी पुरजोर तरीके से उठाया गया जिस पर कैबिनेट ने वित्त और कार्मिक विभाग को यात्रा अवकाश बहाल किए जाने का प्रस्ताव भेजने पर मंजूरी दी, प्रस्ताव के तहत 7 दिनों की बजाय अब शिक्षकों को चार दिन का यात्रा अवकाश दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:   अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई

शिक्षकों की दो बड़ी मांगों पर कैबिनेट के द्वारा फैसला लिए जाने पर राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ कैबिनेट के सभी मंत्रियों का आभार व्यक्त किया गया है। राजकीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी उनके संबंध में वार्ता हुई थी और सकारात्मक आश्वासन मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया था तो वहीं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा शिक्षकों की मांग को लेकर लगातार आश्वासन दिया गया था की यात्रा अवकाश और अंतर मंडलीय ट्रांसफर शिक्षकों के हित में निर्णय लिए जाएंगे,जिसमें एलटी संवर्ग के शिक्षकों को अंतर मंडलीय ट्रांसफर की सौगात मिल चुकी है, जिसके लिए वह शिक्षा मंत्री का विशेष आभार भी व्यक्त करते हैं, तो वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का भी आभार व्यक्त करते हैं।

ये भी पढ़ें:   रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Craftis – Handcraft & Artisan WordPress Theme Craftis – Handmade, Handcraft & Artisan WordPress Theme + WCFM Craftit Artisan Shopping Theme CraftMaya – IT Solutions & Services Company Elementor Template Kit Crafto – AI-Powered Multipurpose WordPress Theme Crafto – The Multipurpose HTML5 Template Craftso – Crafting Elementor Template Kit Crafty Hands – Arts & Workshop WordPress Theme Craggy – Food Delivery, Services & Bitcoin Crypto Currency Multi-purpose WordPress Theme Craigomatic – Craigslist Automatic Post Generator Plugin for WordPress