Headlines

चारधाम यात्रा के दौरान हैली व होटल बुकिंग के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के दृष्टिगत चमोली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

Oplus_131072

18/08/2024, बद्रीनाथ धाम चमोली। चारधाम यात्रा, जो भारत के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ – तक पहुँचने का एक पवित्र मार्ग है, हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। इस यात्रा के दौरान भक्तजन अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य और अलौकिक अनुभव प्राप्त करने के लिए यात्रा करते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में, खासकर यात्रा के मौसम में, हेली सेवाओं और होटल बुकिंग में धोखाधड़ी के मामलों में तेजी आई है। ऐसी धोखाधड़ियों के कारण ना केवल श्रद्धालुओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि उनके धार्मिक अनुभव को भी खराब कर देती हैं।

ये भी पढ़ें:   रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, चमोली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है, जिसका उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आज दिनांक 18/08/2024 को थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने साधु सुधा आश्रम के स्वामी श्री आनन्द जी के सहयोग से संयुक्त रुप से बद्रीनाथ क्षेत्र के विभिन्न होटलों में पंपलेट लगाकर और लोगों को जागरूक करने वाले पंपलेट वितरित करके लोगों को सतर्क किया है।

प्रचार सामग्री और सूचनाओं में यात्रियों को ऐसे फ्रॉड से सावधान रहने के लिए सलाह दी जा रही है। इसमें अनजान एजेंटों से सतर्क रहने, हैली और होटलों की बुकिंग के लिए केवल प्रतिष्ठित वेबसाइटों या एजेंसियों का उपयोग करने, और बुकिंग के समय सभी आवश्यक कागजात और दस्तावेज़ जैसी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान आकर्षित किया गया है। पुलिस द्वारा यह पहल धोखाधड़ी से होने वाले नुकसान को कम करने और यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू चारधाम यात्रा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:   समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी 171 फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण

चारधाम यात्रा हेतु हेली सेवा बुकिंग की आधिकारिक साइट https://heliyatra.irctc.co.in है।

उक्त जागरुकता अभियान के दौरान थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी व कां0 चन्दन नागरकोटी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *