Headlines

चारधाम यात्रा-2024: हेली सेवा 20 जून तक फुल, यहां करें ऑनलाइन बुकिंग, इतना है किराया..

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए जहां 10 लाख से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं, हेली सेवा भी 20 जून तक के लिए एडवांस बुक हो चुकी है। कल यानी शनिवार को जैसे बुकिंग विंडो खुली कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने मानसून सीजन को छोड़कर सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो भी खोल दी है। अगर आप भी हेली सेवा के जरिए केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो अपना टिकट पहले ही बुक करा लें।

ये भी पढ़ें:   वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने शनिवार 20 अप्रैल को सुबह केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू की थी। शाम करीब पांच बजे तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं। लिहाजा, इस अवधि की हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 सितंबर से 31 अक्तूबर की अवधि की हेली बुकिंग भी खोल दी गई है। देर शाम तक इस अवधि की भी टिकट बुकिंग में तेजी आनी शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें:   मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज

इतना है  किराया

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये
  • फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये
  • सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये
  • अगर आप भी केदारनाथ के लिए हेली टिकट बुक कराना चाहते हैं तो आप इस लिंक https://www.heliyatra.irctc.co.in/  ऑनलाइन बुक करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Univero | Education LMS & Courses WordPress Theme Universal – Corporate WordPress Multi-Concept Theme Universal – Full Multi-Purpose Android App Universh – Education Multipurpose WordPress Theme University – Education & Event and Course Theme University of Education WordPress Theme – Courses Management WP Unleash – Life Coach Elementor Template Kit Unlimited Addons for WPBakery Page Builder Unlimited Elements for Elementor Pro Unniq – Dark Digital Creative Agency Elementor Template Kit