Headlines

चारधाम यात्रा 2025: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन।

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे।

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। पंजीकरण उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। Chardham Yatra Registration चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। चारधाम यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे। यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। जबकि, हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे।

श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक पंजीकरण केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। यात्रियों के दबाव को देखते हुए ऋषिकेश, हरिद्वार के अलावा इस बार देहरादून के विकासनगर क्षेत्र पर भी फोकस रहेगा। इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों की चेकिंग के लिए क्षेत्र में दो स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। तीर्थयात्रियों के वाहनों की चेकिंग कटापत्थर व हरबर्टपुर बस अड्डे पर होगी। इस बार से ऑफलाइन पंजीकरण भी हरबर्टपुर बस अड्डे पर हो सकता है।

यात्रियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश-

  1. सही मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि पंजीकरण संबंधी सूचनाएं प्राप्त हो सकें।

  2. दर्शन टोकन प्राप्त करें, जिससे दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  3. यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, छतरी, रेनकोट, दवाइयां साथ रखें।

  4. वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं।

  5. अवैध हेली टिकट और दर्शन कराने वालों से बचें।

  6. यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखें और कचरा न फैलाएं।

      7. वाहन की गति नियंत्रित रखें, अस्वस्थ महसूस करने पर यात्रा स्थगित करें।

 यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संपर्क करें:-

-टोल फ्री नंबर: 0135-1364
-फोन नंबर: 0135-2559898, 0135-2552627
 -ईमेल:touristcare.uttarakhand@gmail.com
ये भी पढ़ें:   अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *