Headlines

मुख्यमंत्री धामी ने लिया महत्वपूर्ण फैसला, उत्तराखंड के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार जनपद में प औरंगजेबपुर का शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर, इंदरीशपुर का नंदपुर, खानपुर का श्री कृष्णपुर, अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया जाना है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

देहरादून जनपद में मियांवाला का रामजी वाला, पीरवाला का केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर, अब्दुल्ला नगर का नाम दक्ष नगर किया जाएगा।

जनपद नैनीताल में नवाबी रोड़ का अटल मार्ग, पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग किया जाएगा।उधमसिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किये जाने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Hide My WP - Amazing Security Plugin for WordPress! Hide Price Product for WooCommerce Highlighter – Highlighted heading for Elementor Hijabi – Muslim Shop Woocommerce Elementor Template Kit Hikker – Hiking & Mountain Trekking Elementor Template Kit Hillary – Creative Portfolio Elementor Template Kit Himalaya – Construction Elementor Template Kit Himara – Hotel Template Kit Hipsound – Music Streaming & Podcast Elementor Template Kit Hirelab – Human Resource & Recruitment Agency Elementor Template Kit