Headlines

सीएम धामी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नए सीएम के शपथ ग्रहण में हुए शामिल, दोनों मुख्यमंत्रियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में मध्यप्रदेश के निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने ‘डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वे अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से मध्य प्रदेश को विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुँचायेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *