Headlines

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सीएम धामी ने अमृत कलश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमालयन संस्कृति केन्द्र निम्बूवाला से ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

जानकारी के लिए बता दें कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश की राजधानी दिल्ली में देश भर से लाए गए अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। अमर शहीदों की वीरता की अटूट विरासत को समेटकर भविष्य की  नींव रखने के उद्देश्य से कर्तव्य पथ पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमे “मेरी माटी, मेरा देश“ अभियान के तहत देश के वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है । जिन्होंने देश की माटी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस महाभियान में सबने अपनी भागीदारी निभाई है। जिसका परिणाम है कि “अमृत कलश यात्रा“ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्ड व 101 नगर – निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को हमारे मस्तिष्क में चिरस्थाई रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में “मेरी माटी मेरा देश” महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की तपोभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ’अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Advanced Floating Sliding Panel Advanced Google Maps WordPress Plugin for Google Maps - WP MAPS PRO Advanced Grid Blog Layout Design Advanced Heading and Animated Text for Elementor Advanced iFrame Pro Advanced Justified Portfolio Builder Advanced Mailchimp integration with ARForms Advanced Masonry Portfolio Builder Advanced Product Features Showcase for Elementor