Headlines

कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप

देहरादून: कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का आरोप लगाया है।कांग्रेस भवन में एआईसीसी सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान के तहत तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी जिसने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी है।

रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में बेजेपी इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर वोट चोरी कर रही है। उत्तराखंड में जिन लोगों के वोट कट गए हैं उनके जरिए कांग्रेस ने 4 हजार आरटीआई दाखिल कर वोट काटे जाने की जानकारी मांगी। सप्पल का कहना है कि किसी भी आरटीआई का सीधा जवाब नहीं दिया गया और सारे जवाब टालने वाले दिए जा रहे हैं। अब वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, कांग्रेस का कहना कि किन लोगों की अर्जी पर यह वोट काटे गए हैं और इलेक्शन कमीशन के कानून के अनुसार क्या उन्हें स्पीड पोस्ट, फॉर्म 7 या बीएलओ के माध्यम से सुनवाई का मौका दिया गया। भाजपा ने दोनों उपचुनाव भी इन्हीं फर्जी तरीकों से जीते हैं। बीजेपी इलेक्शन कमिशन की मदद से नागरिकों के मतदान करने के मौलिक अधिकार का हनन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन कमिशन के साथ मिल कर सही वोट काट कर और फर्जी वोटर के नाम मतदाता लिस्ट में जोड़कर यह सब गड़बड़ कर रही है। कांग्रेस उत्तराखंड सहित पूरे देश में इस मुहिम को चला रही है और किसी भी हाल में वोट चोरी नहीं होने देगी। करन माहरा का कहना है कि वह जल्द ही केदारनाथ उपचुनाव में हुई गड़बड़ियों का भी खुलासा करेंगे।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *