Headlines

थलीसैंण क्षेत्र को धन सिंह ने दी करोड़ों की सौगात, कई योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून।  सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर थलीसैंण ब्लॉक को दो करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिये एक करोड़ 64 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया तथा 34 लाख 69 हजार की लागत से तैयार तीन योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक वितरित किये।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज थलीसैंण विकासखण्ड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर को सम्बोधित करते हुये कहा कि थलीसैंण का विकास उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि थलीसैंण क्षेत्र में शीघ्र ही रू0 32 करोड़ की लागत से उप-जिला चिकित्सालय का निर्माण तथा रू0 32 करोड की लागत से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। डा. रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिये पूरी सक्रियता व समर्पण के साथ काम किया जाय। डॉ. रावत ने शिविर में एक दर्जन से अधिक विभागों द्वारा योजनाओं के प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार हेतु लगाई गई विभागीय स्टॉलो का भी निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर दी घोषणा

शिविर में सुनी जनता की शिकायत

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बहुउद्देशीय शिविर में स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी बात सुनी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतों पर नाराजगी जताई और बीडीओ को ग्राम सभा में खुली बैठकों का आयोजन कर शीघ्र शिकायतों का निस्तारण के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने पीएमएवाई के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने को कहा। इसके अलावा डा. रावत ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल व विद्युत सम्बन्धी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे चैक

बहुद्देश्यीय शिविर में डा. रावत ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत 16 लाभार्थियों को रू0 एक-एक लाख के चैक वितरित कये। इसके अलावा 06 लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन व 64 विद्यालयों को कम्प्यूटर बांटे। इसके साथ कैबिनेट मंत्री ने थलीसैंण ब्लाक स्तर पर बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शिवानी व कुसुम को भी सम्मानित किया। सरस्वती विद्या मंदिर थलीसैंण की शिवानी ने 10वीं कक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल व राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण की कुसुम ने 12वीं कक्षा में 87.6 प्रतिशत अंक हासिल किये थे। शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा 01 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, पशुपालन विभाग ने 17 पशुपालकों को दवाई, पर्यटन विभाग द्वारा 03 लोगों को होमस्टे व 04 वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के फार्म वितरित किये जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 वृद्ध अवस्था पेंशन, 06 किसान पेंशन, 05 दिव्यांग व 2 अटल आवास के फार्म वितरित किये।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का किया आग्रह

शिविर में 118 लोगों बांटे मुफ्त चश्में

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये हेल्थ कैंप में 155 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 118 को निःशुल्क चश्मा व दवाई वितरण की गई। जबकि अन्य 29 छात्र-छात्राओं को चश्मा वितरित किये गये। शिविर में वन विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि, पर्यटन, पशुपालन, बाल विकास, उद्योग, राजस्व, समाज कल्याण, सहकारिता, स्वास्थ्य, आजीविका, पुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्षा शान्ति देवी, सी०एम०ओ० डॉ प्रवीण कुमार, बीडीओ थलीसैण टीकाराम कोठियाल, थानाध्यक्ष सुनील पंवार, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मण्डल अध्यक्ष नवीन जोशी, राकेश ममगाई, सहित विभागीय अधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें:   टिहरी में वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Influos – Influencer Agency Elementor Template Kit Info Box For WPBakery Page Builder Infobox for WPBakery Page Builder (Formerly Visual Composer) InfoCenter – Knowledge Base and Q/A WordPress Theme Infolio – Digital Agency & Creative Portfolio WordPress Elementor Theme Infosco – Data Science & Analytic Service Elementor Template Kit Infy vCard Saas : Digital Business Card Builder INGENISM – Architectural Design Agency Elementor Template Kit Inglis – Language Course WordPress Elementor Template Kit Inhouse – Modern Design Interior Elementor Template Kit