Headlines

धामी सरकार की संजीदगी से सहस्रताल में फंसे 13 ट्रैकर्स को मिली नई जिंदगी

उत्तरकाशी। सरकार की संजीदगी से सहस्रताल ट्रैक पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 13 ट्रैकर्स को नया जीवन मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की और मुसीबत में फंसे सभी ट्रैकर्स और गाइडों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया है। जबकि बर्फीले तूफान से जान गवांने वाले 9 ट्रैकर्स के शवों को भी हेली रेस्क्यू से परिजनों तक सुपुर्द कराया है। मुख्यमंत्री ने घटना में जान गवांने वाले ट्रैकर्स के प्रति गहरा दुःख जताया है।

जनपद उत्तरकाशी के विषम परिस्थितियों वाले मल्ला-बेलक-कुशकल्याण-सहस्रताल ट्रैक करीब 48 किमी और 4 से 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खड़ी चढ़ाई, घने जंगल, बुग्याल और हिमालयी ग्लेशियरों से ट्रैक गुजरता है। इस ट्रैक पर कर्नाटक और अन्य राज्यों के करीब 22 ट्रैकर्स ट्रैकिंग को गए थे। ट्रैकिंग के दौरान सहस्रताल में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई थी। जबकि 13 मुसीबत में फंस गए थे। इसकी सूचना 4 जून को देर रात को जिला प्रशासन को मिली थी। प्रशासन में तत्काल सूचना शासन को दी।

ये भी पढ़ें:   श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने बिना देरी के एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वन विभाग और एयर फोर्स की मदद लेते हुए रेस्क्यू शुरू करने के निर्देश दिए। 5 जून को सहस्रताल क्षेत्र में खराब मौसम के बावजूद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 13 ट्रैकर्स, गाइड और पोर्टर को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया था। इसके अलावा आज सुबह यहां 4 ट्रैकर्स के शवों को भी रेस्क्यू कर लिया है। सभी ट्रैकर्स को देहरादून तक पहुंचाया गया। जबकि हादसे में जान गवांने वाले 9 ट्रैकर्स के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले – परिवारवाद में फंसी कांग्रेस, आम महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं

इधर, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश और मॉनिटरिंग में चल रहा रेस्क्यू कार्य गुरुवार को करीब 36 घण्टे से कम समय में पूरा हो गया है। समय पर मुसीबत में फंसे ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू करने पर मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल सभी टीमों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम ने पहले दिन ही सभी फंसे हुए ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया था। आज गुरुवार को शेष शवों को भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह पूरी टीम की दक्षता, क्षमता और तत्परता का ही परिणाम है कि विकट परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया है।

ये भी पढ़ें:   टिहरी में वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Talents – Model Agency WordPress CMS Theme Talk & Action – Colorful Digital Agency Elementor Template Kit Talker – Page to Speech Plugin for WordPress Talking Minds – Psychotherapist WordPress Theme Tallinn – Business and Consultancy WordPress Theme Tamarind Restaurant Theme for WordPress Tami – Landscape & Gardening Elementor Template Kit Tamun – Fundraising WordPress Theme Tanago – Green Renewable Energy Elementor Template Kit Tantra | Yoga Studio and Fitness Club WordPress Theme