Headlines

धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय, पढ़िए विस्तार से सभी फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक सचिवालय में हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट की बैठक में लिए गए सभी फैसले पढ़िए बिंदुवार..

कैबिनेट के निर्णय

-परिवहन विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 को मिली मंजूरी। देहरादून में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट। सिटी बस एवं विक्रम संचालकों को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को क्रय करने के लिए सब्सिडी इत्यादि के माध्यम से किया जाएगा प्रोत्साहित।

-उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा नियमावली को मंजूरी

-कार्मिक विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठता नियमावली में संशोधन को मंजूरी। एक चयन के स्थान पर एक चयन वर्ष को मंजूरी।

ये भी पढ़ें:   विकास का धामी मॉडल: मियांवाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह

-वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी। इको टूरिज्म आदि को दिया जाएगा बढ़ावा

-शहरी विकास विभाग के अंतर्गत हरिद्वार में यूनिटी मॉल के निर्माण को 0.9 हेक्टेयर भूमि हरिद्वार विकास प्राधिकरण को होगी हस्तांतरित

-न्याय विभाग के अंतर्गत बागेश्वर, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में कुटुंब न्यायालयों में 18 पदों को मंजूरी

-न्याय विभाग के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना होगी। 9 पदों को मंजूरी

-आदि कैलाश पैदल यात्रा को प्रोत्साहित किए जाने तथा इस क्षेत्र में होम स्टे को बढ़ावा दिए जाने का लिया गया निर्णय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive WooCommerce – Minimum/Maximum Quantities WooCommerce Mirror Configurator – Custom Size & Frame Designer Plugin WooCommerce Mix and Match Products WooCommerce Mix and Match Products – Custom Product Boxes Bundles WooCommerce Mixpanel WooCommerce Mollie WooCommerce Moneris Gateway WooCommerce MSRP Pricing CURCY - WooCommerce Multi Currency - Currency Switcher Woocommerce Multilingual