Headlines

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को किया याद, श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का उनकी 33वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजधानी देहरादून स्थित राजीव भवन में पार्टी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता के राष्ट्र के विकास में दिए अतुलनीय योगदान और उन्नति के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

श्री महर्षि ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी वास्तविक अर्थों में 21वीं सदी के भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। उनके दिखाए मार्ग पर चल कर ही नए भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज की परिकल्पना को साकार किया, वह देश के लिए मील का पत्थर है। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उन्होंने जो योगदान दिया, उसके लिए देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और 21 वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप देश को उसके अनुरूप ढालने वाले पहले नेता थे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संदेश में कहा कि पार्टीजन उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि देश में आज जो सूचना क्रांति नजर आ रही है, उसका बीजारोपण स्व. राजीव जी ने ही किया था। पंचायती राज की उनकी अवधारणा ने देश को नई दिशा दिखाई। सचमुच 21वीं सदी के भारत की नींव राजीव जी ने ही रखी थी, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल शिंगारी,प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विकास नेगी,जाहिद खान,नरेश कुमार,नदीम अख़्तर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *