Headlines

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियो के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर जताया सीएम का आभार, खेल के क्षेत्र में बताया ऐतिहासिक दिन

देहरादून।  आज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई।बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।वहीं आज की कैबिनेट बैठक में खेल विभाग से संबंधित एक अहम निर्णय लिया गया।जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता / प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक-2024 को कैबिनेट की मंजूरी मिली है, जल्द ही इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे खिलाड़ियो के लिए बेहद खुशी की बात है कि अब उन्हें सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।इसके तहत ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाएंगे उन्हें सीधे तौर पर नौकरी का लाभ मिलेगा।खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही आगामी विधानसभा सत्र में चार प्रतिशत आरक्षण को पारित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो के लिए लगातार कार्य कर रही है।आज खिलाड़ियो के लिए हम खेल नीति लेकर आये हैं जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना,आउट ऑफ टर्न जॉब ,नगद पुरुस्कार की धनराशि,भोजन थाली को बढ़ाना सहित कई अन्य शामिल हैं।कहा कि जल्द ही हम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने सहित लोहाघाट में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने जा रहे हैं।इनके बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। उन्हें खेल कौशल को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।खेल मंत्री ने कैबिनेट द्वारा चार प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी के साथ ही सभी कैबिनेट के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें:   एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट, पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों को दी अपने भाषण में जगह, मां डाट काली से लेकर पंच बदरी-केदार तक का जिक्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Struktur – Creative Agency WordPress Theme Struninn – Elementor Plugins Bundle Struninn – Youtube Subscribers Live Count Studdy – E-Learning & Online Courses Elementor Template Kit Student’s Online e-Course Elementor Template Kit Studio Zen | Photography Theme for WordPress StudioPress Academy Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Agency Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Agent Focused Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Altitude Pro Genesis WordPress Theme