Headlines

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बरेली के तस्कर को 80 लाख रुपए की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्र से कल देर रात 01 अन्र्तराज्यीय ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से करीब 261 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई है जिसे यह तस्कर जनपद बरेली, उ0प्र0 से लाकर पटेलनगर क्षेत्र में स्थानीय स्तर अपने पैडलरों को सप्लाई करने वाला था। पकड़े गये ड्रग तस्कर तालिब खान पुत्र राशीद खान पता- मजनुपुर बरेली उ0प्र0 के विरूद्ध थाना पटेलनगर पर एएनटीएफ टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का किया आग्रह

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम को विगत काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि पटेलनगर क्षेत्र में काफी मात्रा में ड्रग की सप्लाई बरेली के तस्करों द्वारा की जा रही है जिस पर मेन्यूवली काम करते हुए ड्रग डीलर को चिन्हित किया गया एवं उसकी निगरानी एवं गिरफ्तारी के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम द्वारा अपना जाल बिछाया गया जिसके फलस्वरूप दिनांक 13.11.2024 की रात लगभग 09 बजे करीब कार्गी ग्राण्ट- मुस्लिम काॅलोनी मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 261 ग्राम अवैध स्मैक बरामदगी की गई है।

ये भी पढ़ें:   स्थानांतरण पर सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि वह पकड़ी गई स्मैक को अपने गांव मजनूपुर जनपद बरेली उ0प्र0 से स्वयं तैयार करके लाया है यहां पर अपने गांव मजनुपूर के नाजीम जो कि हरिद्वार बाईपास देहरादून में रहता है को देने आया था पूर्व में अभियुक्त के द्वारा नाजिम को कई बार अलग माध्यमों से माल दिया जा चुका है । अभियुक्त द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय पैडलरों के खिलाफ एएनटीएफ टीम द्वारा शीध्र ही कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1- तालिब खान पुत्र राशीद खान पता- मजनुपुर बरेली उ0प्र0

बरामदगी का विवरण – 261 ग्राम स्मैक

ये भी पढ़ें:   श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

एएनटीएफ/एसटीएफ टीम

1- उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह
2- हे0का0 नरेन्द्र पुरी
3- हे0का0 मनमोहन कुकरेती
4- का0 रामचन्द्र सिंह
5- का0 गम्भीर सिंह
6- का0 दीपक नेगी
7- का0 आमिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme Stamp – Vibrant WordPress Theme Star Deal – Multipurpose WooCommerce Theme Stardust – Multi-Purpose Portfolio WordPress Theme StarTec – Saas Elementor Template Kit Startio – Saas & Digital Agency Elementor Template Kit Startit – A Fresh Startup Business Theme