Headlines

केदारवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ने केदारघाटी की जनता को दी दो और बड़ी सौगात

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटरमार्ग के  8.5 किमी सुधरीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 71 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटरमार्ग के  4.5 किमी सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति दी है।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तल्ला नागपुर घाटी के लिए भी बड़ी सौगात देते हुए कांडई जगतोली मोटर मार्ग के मिसिंग लिंक को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसका आज कार्य शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें:   अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई

गौरतलब है कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद वहाँ का विधायक बनकर काम करूँगा। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की  ना सिर्फ घोषणा की है बल्कि उनपर कार्य भी शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive WooCommerce Newsletter Subscription WooCommerce NFT Importer – Data Fetcher via Cronjob (Addon) WooCommerce Notification WooCommerce Notification | Boost Your Sales – Live Feed Sales – Recent Sales Popup – Upsells WooCommerce Offline Credit Card Payment Method WooCommerce Ogone WooCommerce One Page Checkout WooCommerce One Page Shopping WooCommerce Online Product Designer WooCommerce Order Barcodes