Headlines

Uttarakhand – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया बाजपुर में निःशुल्क अंत्योदय रिफिल गैस सिलेंडर का वितरण

Uttarakhand

बाजपुर –  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर पहुंच मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर कार्यक्रम के तहत अंत्योदय परिवारों को मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कहती है वह करती है।आज अगर गरीबों की किसी पार्टी ने फिक्र की है तो वह सिर्फ भाजपा पार्टी है।आज हमारे गरीब तबके के लिए अगर शौचालय,स्वछता, बिजली,हर घर जल नल योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही साकार हुईं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर आज किसी ने गरीबों के हितों के बारे में सोचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।हमने जो कहा उसे किया है। आज खाद्य विभाग व सरकार की तरफ से हर वर्ष में गरीब परिवारों को साल में 3 गैस निःशुल्क की सुविधा दी जा रही है,जिसे की वर्ष 2022 में शुरू किया था।

ये भी पढ़ें:   धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं

वहीं उन्होंने राशन डीलरों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी लाभांश का जो बकाया पैसा है उसे इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा।सरकार व खाद्य विभाग राशन डीलरों के साथ है हम कभी उनका अहित नही चाहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *