Headlines

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी इकाई ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह।

मसूरी। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलकराज, उपाध्यक्ष किरण शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री इंद्रेश कोहली आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर यूनियन के सदस्यों ने उल्लासपूर्वक फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा द्वारा एक होटल के सभागार में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्यों और महिलाओं के एक दूसरे को टीका लगाकर और एक दूसरे पर फूल बरसा कर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सभी ने जमकर होली के गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव हरीश जोशी ने सभागार में उपस्थित मातृशक्ति व अतिथियों का आभार व्यक्त किया और होली की शुभकामनाएं दी। 

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले – परिवारवाद में फंसी कांग्रेस, आम महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं

इस मौके पर यूनियन के मसूरी इकाई के संरक्षक जय प्रकाश उत्तराखंडी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर भंडारी ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं पर भी प्रदेश कार्यकारिणी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलकराज, उपाध्यक्ष किरण शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री इंद्रेश कोहली ने भी संबोधित किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

अंत में यूनियन के मसूरी अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों, मातृशक्ति, मसूरीवासियों सहित प्रदेशवासियों को होली शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन मसूरी इकाई के महासचिव भगवान सिंह चौहान ने किया। उन्होंने पत्रकारों, यूनियन के सदस्यों एवं समस्त मसूरी वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत

कार्यक्रम में यूनियन के मसूरी इकाई के उपाध्यक्ष विमल नवानी, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, सह सचिव नीतेश उनियाल, प्रचार सचिव धनवीर कुमाई, कार्यकारिणी सदस्य सुनील उनियाल, मनीष गांगुली, आदित्य पडियार, कविता भंडारी, लक्ष्मी उनियाल, माया चौहान, रेखा रावत, पुष्पा पडियार, पुष्पा पुंडीर, नमिता कुमाई, लीला कंडारी, रितु खुल्लर, सुनीता नेगी, सुनीता तेलवाल, नमिता, नरेंद्र पडियार, अरविंद रावत, राकेश शाह, रोशन शाह, भूमि चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive StudioPress Wellness Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Workstation Pro Genesis WordPress Theme Studyhub – Education WordPress Theme Stunning 3D Off Canvas Menu WordPress Plugin – 3D Menu Awesome Styler – Elementor Fashion Store eCommerce Theme StyleShop – Responsive Clothing/ Fashion Store WordPress WooCommerce Theme (Mobile Layout Ready) Stylish Links Pro Stylishion Fashion Store Elementor Template Kit Stynirk – Single Property WordPress Theme Subdomain Endpoints for AMP