Headlines

प्रियंका जी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कांग्रेसमय : राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की शनिवार को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर करंट कल से सतह पर आ जाएगा। महर्षि ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जनता 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में चुपचाप बंद करने जा रही है और चार जून को जब ईवीएम खुलेगी तो चार सौ पार का नारा जपने वालों का बुखार भी अपने आप उतर जायेगा। महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या, बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त लोग नौकरी बेचने वालों को संरक्षण, हाकम सिंह जैसे तत्वों को पालने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और कल रामनगर तथा रुड़की में प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद इसका भरोसा सत्तारूढ़ दल को भी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र पर प्रदेश के आम लोग अपना भरोसा जता रहे हैं और पिछले दस साल में हुई देश की दुर्दशा के कारण बदलाव की इबारत लिखने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Pmotion – Animated GIF and Video Maker For WordPress Podgorica – Environment and Renewable Energy WordPress Theme Podium | Fashion Model Agency WordPress Theme Podium – Model Agency WordPress Theme Podzed – Podcaster & Radio Station Elementor Template Kit Pofily – Woocommerce Product Filters – SEO Product Filter Point Finder Directory | Directory & Listing WordPress Theme Point of Sale System for WooCommerce (POS Plugin) Poize – WordPress Theme for Music Events, Festivals & Venues Pokeri - Casino & Betting Elementor Pro Template Kit