Headlines

दिग्गज कांग्रेसी नेता दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया है, जिससे कांग्रेस को गहरा राजनीतिक झटका लगा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिनेश अग्रवाल पिछले काफी समय से कांग्रेस में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। शनिवार को लंबे गिले-शिकवों के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। दिनेश अग्रवाल सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री भी रह चुके हैं।

दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हरबंस कपूर से हार गए। राज्य बनने के बाद 2002 व 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चैक सीट पर नित्यानंद स्वामी को हराया। फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने। 2017 के चुनाव में वह भाजपा के विनोद चमोली से हार गए। इसके बाद 2018 में मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए। इन दो हार के बाद से दिनेश अग्रवाल पार्टी में तो रहे, लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की। जिसमें वे नाकाम रहे।

ये भी पढ़ें:   अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive MarketKing – Ultimate Multi Vendor Marketplace Plugin for WooCommerce Marketo – eCommerce & Multivendor Marketplace Woocommerce WordPress Theme Marketplace Multi Currency Plugin for WooCommerce Marketplace Multi Merchant Badge Plugin for WooCommerce Marketplace Table Rate Shipping Plugin for WooCommerce Marketplace Vendor Subdomain Plugin for WooCommerce MarketPlatz – Listings Marketplace & Classifieds Portal Marki – Digital Marketing Agency WordPress Theme MarkUP – Corporate & Marketing Agency Elementor Template Kit Marlboro – WooCommerce Responsive Fashion Theme