Headlines

युवा फुटबाॅलर साहिल पंवार को वित्त मंत्री ने किया सम्मानित, भारतीय अंडर -18 फुटबाॅल टीम की भी कर चुके हैं कप्तानी

देहरादून। वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा आज विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्रदेश के युवा फुटबाॅलर साहिल पंवार को सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, विशेष रूप से देहरादून के लिए यह गर्व का क्षण है कि स्थानीय प्रतिभा साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी में शामिल होकर एक नई ऊंचाई हासिल की है। उन्होंने कहा कि देहरादून के 24 वर्षीय डिफेंडर साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी के साथ एक साल का अनुबंध किया है। साहिल पंवार इससे पहले भारतीय अंडर -18 फुटबाॅल टीम के कप्तान भी रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश का एक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े क्लब में शामिल हुआ है, साहिल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का किया आग्रह

इस अवसर पर मंत्री ने साहिल पंवार के साथ युवावस्था में वाॅलीवाल खिलाड़ी के रूप में हुए अपने अनुभवों को भी साझा किया। वित्त मंत्री ने साहिल पंवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा से इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रौशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Edurock – Education WordPress Theme Edus – Online Education Elementor Template Kit Edutech – Education WordPress Theme Eduti – Education Elementor Template Kit Eduvision – Online Course Multipurpose Education WordPress Theme Effective Lottie Animation Addon For Elementor Effigy – A Clean and Professional Music WordPress Theme eFlorist – Flower Boutique & Decoration Elementor Template Kit eForm easySubmission – Direct Form Edit & Extended Format String eForm – WordPress Form Builder