Headlines

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर सीएम धामी का बयान, दिल्ली दौरे की वजह भी बताई

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दिल्ली दौरा सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बातचीत होगी। देहरादून पहुंचने पर मीडिया से मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, उनका यह सामान्य दौर था और यह पहले से ही तय था। मीडिया के लिए इस दौरे में कुछ नया नजर आ रहा हो, लेकिन उनके लिए यह सामान्य दौरा था।

ये भी पढ़ें:   धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *