Headlines

पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन

देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल राजेश कुमार का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजेश कुमार जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत राजेश कुमार पुत्र आशाराम मूल रूप से ग्राम: सान्तरशाह, पो0 पंतजलि योगपीठ, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 02 पुत्र तथा एक पुत्री है, जो वर्तमान में जनपद हरिद्वार में निवास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *